देहरादून। राष्ट्रवादी स्वाभिमान पंजाबी मोर्चा ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रीय उत्थान पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसाईं के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। पंजाबी मोर्चा ने कहा कि नवनीत गुसाईं ने पूर्व और मौजूदा राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। वह धार्मिक भावनाएं भड़काकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गुसाईं की पार्टी की मान्यता खत्म करने की भी मांग की है। कहा कि कड़ी कानूनी कार्रवाई कर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई सांप्रदायिक रूप से बांटने का काम नहीं करें। ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के संयोजक कुलदीप सिंह ललकारा, अरविंद मल्होत्रा, मधु मल्होत्रा, हरप्रीत सिंह, तलवेंदर सिंह, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, सोनू चौहान, जसविंत सिंह राणा, जसकीरत सिंह, मनहोर सिंह, दारा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इधर, नवनीत गुसाईं का कहना है कि मैंने रेसकोर्स की जमीनों का मामला उठाया, उसके बाद मेरे घर पर हमला कर मेरे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवाया गया। अब इसे धार्मिक मुद्दा बना रहे हैं। मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।

