Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडराज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया अहमदाबाद स्थित ‘‘गुजरात साइंस सिटी’’ का...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया अहमदाबाद स्थित ‘‘गुजरात साइंस सिटी’’ का भ्रमण

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुजरात प्रवास के अंतर्गत अहमदाबाद में स्थित ‘‘गुजरात साइंस सिटी’’ का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कहा की वैज्ञानिक जिज्ञासा के केंद्र के रूप में यह स्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स, शैक्षिक शो, समुद्री गैलरी पर इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के साथ-साथ जल संपदा का संरक्षण, वैज्ञानिक अवधारणाओं को जीवन में लाने के लिए व्यापक अनुभव करने के साथ मनोरंजक और आकर्षक वातावरण प्रदान करता है। उन्होंने कहा की साइंस सिटी वैज्ञानिक प्रवृत्ति को और संभावित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भविष्य के करियर को बढ़ावा देती है। यहां कोई भी व्यक्ति वैज्ञानिक सिद्धांतों को सीधे तौर पर समझ और अनुभव कर सकता है, जिससे वैज्ञानिक दुनिया की गहरी समझ और सराहना हो सकेगी। राज्यपाल ने कहा की यह स्थान हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी की ‘‘वश्वगुरु’’ भारत की दूरदर्शिता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा की प्रत्येक भारतीय को कम से कम एक बार यहां अवश्य आना चाहिए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments