Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती का मुख्य बदमाश प्रिंस बिहार से गिरफ्तार

रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती का मुख्य बदमाश प्रिंस बिहार से गिरफ्तार

देहरादून। रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने में शामिल मुख्य बदमाश प्रिंस कुमार को पुलिस ने बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वहां से दून लाकर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। डकैती डालने शोरूम में पहुंचे पांच बदमाशों में अब तक तीन पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दो फरार हैं। घटना में कोई भी रिकवरी अब तक नहीं हो पाई है। देहरादून सचिवालय से कुछ कदम की दूरी पर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बीते नौ नवंबर को डकैती डाली गई थी। शोरूम स्टाफ को असलहों के दम पर बंधक बनाकर बदमाश 14 करोड़ रुपये के गहने लूट ले गए थे। इस मामले में फरार बदमाशों में प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर, दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार शामिल था। प्रिंस समेत उसके अन्य साथियों की तलाश में दून पुलिस की कई टीमें अब तक बिहार में डेरा डाले हुए हैं। वहां बदमाशों के बारे में जानकारी एकत्र कर पुलिस ने आरोपी को बिहारी के वैशाली से गिरफ्तार किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपी को बिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments