देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दून में न्याय यात्रा निकाली। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। गुरुवार को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की। दोपहर में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए न्याय यात्रा निकाली। यात्रा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स पर संपन्न हुई। इसके बाद इंदरबाबा मार्ग से राजपुर रोड होते हुए न्याय यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज को बुलंद करना, आम लोगों की समस्याओं को सामने लाना और अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। न्याय यात्रा को प्रदेशव्यापी अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आम नागरिक अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में जनता की आवाज उठाना और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनेंगे।न्याय यात्रा को प्रदेशव्यापी अभियान का स्वरूप देने के क्रम में आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, देहरादून कैंट, ऋषिकेश सहित प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी यात्रा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली,सूर्यकांत धस्माना, अभिनव थापर, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, वीरेंद्र पोखरियाल, संजय कन्नौजिया कद्दू ,मदन लाल , सुनीता प्रकाश सुशांत बोरा, मनमोहन शर्मा, गौतम नौटियाल, अर्जुन पासी , प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, राहुल मनवाल, सोनिया आनंद, अनूप कपूर, अमित गुप्ता,अनूप सक्सेना, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

