Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारकश्यप महासभा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दस सूत्रीय मांगपत्र

कश्यप महासभा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दस सूत्रीय मांगपत्र

रुड़की। कश्यप महासभा उत्तराखंड (ट्रस्ट) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कश्यप और प्रदेश महासचिव एसके वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कश्यप समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक उत्थान से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मत्स्य पालन के लिए अलग बोर्ड या परिषद गठित करने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही विभिन्न आयोगों और बोर्डों में कश्यप समाज के शिक्षित लोगों को पद एवं सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।ज्ञापन में प्रदेश की नदियों, नालों, तालाबों और पोखरों तथा खनन से संबंधित ठेकों और पट्टों में कश्यप समाज के लोगों को अवसर देने की मांग भी उठाई गई। भगवान महर्षि कश्यप और महाराज गुहराज निषाद की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान संरक्षक मंडल के डॉ. प्रेमचंद कश्यप, पृथ्वी सिंह, राम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद, कंचन कश्यप, राहुल कश्यप, सह-संगठन महामंत्री अरुण कश्यप, लालट कश्यप, कोषाध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट, उपकोषाध्यक्ष सागर कश्यप, मीडिया प्रभारी सुशील कश्यप, सदस्य सुमित कश्यप तथा मुख्य सलाहकार एवं प्रवक्ता रमेश चंद कश्यप एडवोकेट मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments