Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारपदोन्नति की मांग को लेकर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधी काली फीती

पदोन्नति की मांग को लेकर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधी काली फीती

हरिद्वार। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने 200 कर्मचारियों की पदोन्नति होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। आंदोलन का प्रथम चरण 14 अगस्त तक जारी रहेगा। कर्मचारियों ने 200 कर्मचारियों की पदोन्नति होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा और संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारी पिछले दस वर्षों से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आईपीएचएस मानकों के तहत लैब सहायक, डार्क रूम सहायक और ओटी सहायक पदों पर पदोन्नति की मांग उठाई। प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भोपाल शाह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला मंत्री राकेश भंवर और वरिष्ठ नेता मूलचंद चौधरी ने कहा कि करीब 200 कर्मचारियों के लिए केवल 29 पद पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने वन टाइम सेटलमेंट के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कर्मचारियों की पदोन्नति तथा वर्दी और धुलाई भत्ता 500 रुपये करने की मांग की।प्र दर्शन में नाथी राम, सचिन, महेंद्र सिंह, नवीन नवानी, ललित शाह, अर्जुन पड़ियार, आरपी भट्ट, त्रिलोक सिंह, जीवन सिंह, राजीव, सुरेंद्र कुमार और अजय कुमार सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments