विकासनगर। शनिवार शाम शक्ति नहर में अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगाने वाली महिला का शव रविवार को एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। घटना के समय महिला के दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए सकुशल बचा लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक बच्चों के साथ नहर में कूद गई थी। तेज बहाव के कारण महिला बह गई और लापता हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता अगले दिन मिली। बच्चों को सुरक्षित बचा लेने से क्षेत्र में राहत की सांस ली गई, हालांकि महिला की मौत से बस्ती में शोक का माहौल है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

