Friday, May 15, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनभाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष युवाओं से ईंधन बचाने की अपील की

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष युवाओं से ईंधन बचाने की अपील की

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने युवाओं से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आज की जरूरत नहीं है बल्कि यह एक ऐसा विषय है जिसे सभी को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा छोटे से छोटे काम के लिए भी बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं। इससे पर्यावरण और सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि कम दूरी तय करने के लिए साइकिल उपयोग करें या पैदल चलें।वहीं, अगर दूर जाना है तो इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाए। देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद सक्रिय रहते हैं। पहले भी कई साईकल रैली निकाल चुके है और अक्सर साईकल या पैदल शहर में सफर करते हैं। उन्होंने कहा देश का हर युवा राष्ट्रहित के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आगे आएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments