Wednesday, May 27, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारप्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित...

प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश का मजबूत नेतृत्व किया। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा देने का कार्य किया। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और वरुण बालियान ने कहा कि पंडित नेहरू ने आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना कर देश को विकास की नई दिशा दी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और इरफान अंसारी ने उन्हें सच्चा देशभक्त और लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्थक बताया। महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा ने कहा कि महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और रचना शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पंडित नेहरू ने देश की मजबूत नींव रखने का काम किया। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष यागिक वर्मा और युवा नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिन्होंने देश को विज्ञान, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments