देहरादून। ट्रैफिक पुलिस ने रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी करने और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 194 वाहनों के चालान कर 24 वाहन सीज किए हैं। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि अभियान 11 अक्तूबर को शुरू हुआ था। इसके तहत शहर भर में चेकिंग की गई। रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी करने और वाहनों को मोडिफाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने पर 55 वाहन चालकों के चालान किए गए। वाहनों की मूल संरचना से छेड़छाड़ करने पर 139 चालान किए गए। इसके साथ ही 24 वाहन सीज भी किए गए। बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का शतप्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया है। कहा कि स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग से सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

