Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडरुड़कीकिसानों की मुआवजा राशि को बढ़ाया जाए : आजाद अली

किसानों की मुआवजा राशि को बढ़ाया जाए : आजाद अली

रुड़की। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली ने कहा कि किसानों की मुआवजा राशि को बढ़ाया जाए और एक समिति का गठन हो। जो किसान मुआवजे के पात्र थे और रह गए हैं उनको शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू ने जिस तरह पूरे जिले में पैर पसार रखे है और सरकार आँख मूंद कर बैठी है। मंगलवार देहरादून रोड स्थित रुड़की के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आज़ाद अली ने कहा कि अस्पताल में डाक्टर अपनी मनमानी कर रहे है पर सरकार लगाम नही लगा रही है। एक उच्च अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए। जो अस्पतालो की मनमानी पर रोक लगाए। सरकार को हर क्षेत्र में फॉगिंग का काम करनां चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से घबरा बुरी तरह घबरा गई है इसलिए आप के नेताओ को गिरफ्तार कर रही है। आम आदमी पार्टी का एक एक कर्यकर्ता क्रांतिकारी है। आजाद अली ने कहा कि अभी तक ई डी कोई सबूत नही दे पाई। हमारे नेताओ को रिहा किया जाए।
आप प्रवक्ता हेमा भंडारी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। चाहे किसानो के हो, महिलाओ के हो,व्यापरियों के हो या बेरोजगारो के हो। सभी आज सड़को पर है पर सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही हैं। सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन चुके है और प्राइवेट अस्पताल मन चाहा पैसा वसूल रहे है। अंकिता भंडारी में अभी तक वी आई पी का नाम उजागर नही हुआ। सरकार के दावे हवा हवाई है। सरकार बडे बड़े वादे करती है पर धरातल पर जीरो है ।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी ने कहा कि किसानो को कम से कम पांच से दस हजार का मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा कम है। किसानो को क्रेडिट कार्ड पर छूट मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी हमेशा किसानो के साथ खड़ी है और किसानो के हित के लिए सड़को पर प्रदर्शन करेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आज़ाद अली, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा नवनीत राठी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सूफियान, रुड़की प्रभारी नरेश प्रिंस, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ममता सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कलियर तनवीर, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जुल्फिकार, सुरेंद्र शर्मा, एन एल गोस्वामी, विशाल मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments