देहरादून। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कल 23 अगस्त को सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 22 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता है।
बुधवार 23अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। हरिद्वार जिले में ओरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अन्य जिलों में इन दो दिन भी येलो अलर्ट रहेगा। 25 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। 26 अगस्त को राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

