देहरादून। दधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि शहर के वरिष्ठ लोग अब मानवता हित मे मृत्यु उपरांत अपने नेत्रदान अंगदान देहदान के लिये बढ़चढ़कर आगे आ रहे है।समिति के लोगो को प्रतिदिन फोन आते है। आज ONGC से सेवानिवृत्त श्री अमरदास करारिया जी ने 78 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया, डालनवाला निवासी श्रीमती सुशील कपूर जी ने 86 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया ,रामप्यारी इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका डालनवाला निवासी श्रीमती सुदेश खुराना ने 76 वर्ष की आयु में सँकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल के अनुसार इस कार्य का शहर में अभी और विस्तार करना है,समाज मे जागरूकता के लिये स्कूलों में भी इस पर चर्चा शुरू करनी है। यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान या अंगदान का इच्छुक है तो मोबाइल नंबर 9412438100,9897287021,7906600421 व 9568893115 पर संपर्क कर सकता है। दधीचि देहदान समिति देहरादून से कोई दायित्वधारी उनके घर जाकर संकल्प फार्म भरवाएंगे। इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति एवं जानकारी आवश्यक है। ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ ना जाए।

