Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडअनुकरणीय कार्य : बेटी का नेत्रदान करवाकर किया समाज को एक नई...

अनुकरणीय कार्य : बेटी का नेत्रदान करवाकर किया समाज को एक नई दिशा देने का कार्य

देहरादून। दधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि दधीचि देहदान समिती हरिद्वार का गठन 11 जून को ही हुआ है।  श्री दीपेश चन्द्र प्रसाद जी ने अपनी नन्ही सी बेटी(मात्र 11 वर्ष) का नेत्रदान करवाकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया हैं| दिनांक 21 जून 2023, को अपनी बेटी अभिप्रेरिता प्रसाद उम्र 11 वर्ष निवासी शिवालिक नगर, हरिद्वार का निधन हो गया था, पिता श्री दीपेश चन्द्र प्रसाद जी ने दधीचि देहदान समिति के कार्य से प्रेरित होकर अपनी बेटी की आँखें दान करवाने की इच्छा हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र चांदना जी से जाहिर की, समिति के अध्यक्ष जी ने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट, ऋषिकेश को सूचित किया। संस्थान की टीम (डॉ. हिमानी व श्री सोहन सिंह) ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किये। इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे, निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और इस नेक कार्य से समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

अतः जो दानी अपने नेत्रदान का संकल्प करना चाहते हैं, “दधीची देहदान समिति हरिद्वार” से निम्न नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं।

9410326582, 9411111675, 9319247634, 9720004953

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments