Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुना ग्राम नया गांव के बूथ संख्या...

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सुना ग्राम नया गांव के बूथ संख्या 162 पर मन की बात कार्यक्रम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 102 वा संस्करण प्रसारित हुआ। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम नया गांव के बूथ संख्या 162, कुमार वेडिंग प्वाइंट पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी उपस्थित रही व साथ ही भाजपा देहरादून ग्रामीण जिला अध्यक्ष मीता सिंह व अन्य समस्त पदाधिकारीगण और क्षेत्रीय जनता मौजूद रहीं।  विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा मन की बात एक ऐसा प्रेरणादायी कार्यक्रम है, जिसमे अंत्योदय का संकल्प, विकसित भारत का विजन और विश्व समुदाय के कल्याण का दृष्टिपथ है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी की मन की बात सदैव ही प्रेरक और सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाली होती है। हमेशा की तरह इस बार भी विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त हुआ है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments