Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहा जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक पुंडीर ने किया भाजपा शिवालिक...

महा जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक पुंडीर ने किया भाजपा शिवालिक नगर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी वार्ड 91 और आर्केडिया वार्ड 93 में विशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 1 जून से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके निमित्त क्षेत्र में निवासरत विशिष्ठ व्यक्तियों / परिवारों से भी संपर्क किया जाना है। इसी क्रम में  विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा शिवालिक नगर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी वार्ड 91 और आर्केडिया वार्ड 93 में विशिष्ठ व्यक्तियों से मिल कर उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट का एवं माला और शॉल पहनाकर उन्हे सम्मानित किया और मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्र के विकास से संबंधित एवं अन्य मुद्दों पर विशिष्ठ व्यक्तियों की राय व सुझाव भी लिए।

विधायक ने इस दौरान चंद्रबनी में  सेवानिवृत कर्नल श्याम सिंह छेत्री, इंटरनेशनल गैलेक्सियन स्कूल के एमडी डॉ नैन सिंह गौर, जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमित प्रजापति, एसबीआई से सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक बीपी सिंह, सेवानिवृत सीएमओ विनोद कुमार सक्सेना, सेवानिवृत कैप्टन रघुवीर सिंह नेगी, वीना भट्ट (पत्नी सूबेदार क्लर्क 26 मैक – शहीद प्रकाश भट्ट), से एवं आरकेडीया वार्ड 93 में नंदा रतूड़ी ( पत्नी हवलदार 6 महार रेजिमेंट शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी,), आईटीबीपी से सेवानिवृत कमांडेंट कुंडल चंद आदि से मुलाकात की।

इस अवसर पर पार्षद सुखबीर बुटोला, पार्षद बीना रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत,  ओमवीर सिंह राघव, मदन सिंह, बिजेंद्र उनियाल, अनिल ढकाल, चंद्रशेखर सामंत, नवीन झा, शांति रावत, अजय कुमार, विकास, आदि मंडल पदाधिकारी मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments