Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमंत्री गणेश जोशी ने मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को...

मंत्री गणेश जोशी ने मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को राजपुर के निकट मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन को आग की घटना से हुए पीड़ित परिवार के नुकसान का आंकलन कर संगीता देवी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भी मदद की जाएगी। मालसी स्थित खालागांव में संगीता देवी पत्नी सुखदेव के घर में आग लगने से पूरा सामान जल गया था। मंत्री जोशी ने स्थानीय पार्षद सुंदर सिंह कोठाल की सूचना पर पीड़ित परिवार को मदद का हाथ बढ़ाया। सुंदर सिंह कोठाल, मुकुल बग़रीयाल, महानगर मंत्री सचिन कुमार, शुभभ आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments