देहरादून। आजकल क्षेत्र में हो रही चोरी आदि घटनाओं के मद्देनजर सम्मानित वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल के द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर पी डी भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें क्षेत्र में बढ़ती चोरी की समस्या एवं असामाजिक तत्व आदि विषयों पर गंभीर चर्चा की गई साथ ही शिव कॉलोनी में रूपल बोखंडी जी के निवास पर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा चोरी की वारदात करने की कोशिश की गई। जिसमें घर का कुंडा तोड़ा गया इस विषय पर भी थाना अध्यक्ष महोदय को शिकायत पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई गई जिसमें थाना अध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया ।
आज के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल में थाना अध्यक्ष महोदय से विभिन्न विषयों पर चर्चा हेतु उपस्थित रहे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन एसपी पुरोहित जी, आदरणीय गुरु जी एवं वरिष्ठ समाज सेवक दिनेश ध्यानी जी, माननीय पार्षद गोविंद गोसाई जी, अध्यक्ष शिवालिक नगर मंडल दर्शन सिंह रावत जी, महामंत्री शिवालिक नगर मंडल धर्मपाल बिष्ट जी, उपाध्यक्ष जयवीर राणा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एस डी ढोंडियाल जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारेस्वारी भंडारी जी, महामंत्री रोशनी गुसाई जी, उपाध्यक्ष संजना गोसाई जी, कोषाध्यक्ष राखी रावत जी, सोशल मीडिया प्रभारी गुडी गोदियाल जी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हंसा धामी जी, , रूपल बोखंडी जी, दीपा रतूड़ी जी, सरोज रावत जी आदि उपस्थित रहे ।

