विकासनगर। विकासनगर के सेलाकुई में दो दिवसीय बीजेपी किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन सत्र में पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों तक पहुंचे, इसके लिए किसान मोर्चे की ओर से भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों ने शिरकत किया। इस शिविर में सीएम धामी के साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी उपस्थित हुए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने दोनों का स्वागत किया। शिविर में 8 राज्यों से आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत में भाषण दिया। राजकुमार चाहर ने अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही एक नया नारा ‘मोर्चा का मोर्चा-किसान मोर्चा’ दिया।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on