Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबारिश ने लता देवी के घर पर मचाया कोहराम समान सहित घर...

बारिश ने लता देवी के घर पर मचाया कोहराम समान सहित घर बह गया पानी में

देहरादून। शिमला रोड स्थित नया गांव गांव के लांडी मोहल्ले में लता देवी के घर पर लगातार बारिश पड़ने से अंतिम दिन पानी के बहाव में उनका घर बह गया जिसमें उनके घर के बिस्तर बेड सिलेंडर कुर्सी इमेज तथा पैसे सब पानी में बह गए लता देवी ने पटवारी को शिकायत दर्ज की और सहयोग करने की अपील की लता देवी ने बताया की बारिश इतनी जोर की थी कि हमें रात को पता ही नहीं चला कि हमारे घर में पानी घुस गया है और घर का पिछला हिस्सा पानी में बह गया है लोगों ने हमें बड़ी ही मुश्किल से बहने से बचाया परंतु सामान को नहीं बचा पाए मुझे बहुत नुकसान हुआ है मैंने क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर से भी मुआवजे की मांग की है तथा सहयोग करने की भी मांग की है विधायक सहदेव पुंडीर ने आश्वासन दिया है की वह उनकी हर तरह से सहायता करेंगे तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी उनको मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे बारिश के इस कहर से क्षेत्र के अन्य कई जगहों पर भी बहुत नुकसान हुआ है सड़कें टूट गई हैं पुलिया टूट गई हैं लोगों के घर में पानी घुस गया है परंतु लता देवी का तो घर ही बह गया देखते हैं शासन प्रशासन क्षेत्रीय विधायक या पटवारी इसमें क्या करते हैं किसी गरीब की सहायता होती भी है कि नहीं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments