Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहिंदू नव वर्ष के अवसर पर ग्राम बिधौली मैं किया गया रैली...

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर ग्राम बिधौली मैं किया गया रैली का आयोजन

देहरादून। हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होने के अवसर पर आज देवभूमि रक्षा अभियान संगठन के तत्वाधान में एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दूधा देवी मंदिर बिधौली से प्रारंभ किया गया।  इस अवसर पर सहसपुर विधानसभा के सम्मानित विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवभूमि रक्षा अभियान के सम्मानित अधिकारी दर्शन भारती राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित माननीया दिव्या रावत सामाजिक कार्यकर्ता धीरज गुलरिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य पौंधा सर्वेश थपली, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मंजू नेगी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सेमवाल, अनुराग कुकरेती, सुंदर राणा, बिधौली से शाखा डाक पाल राजकुमार मधवाल ने भी अपने संबोधन में सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित की । रैली बिधौली से शुरू होकर डूगा सुद्धोवाला नंदाचौकी से होते हुए वापस बिधौली पहुंची।  बिधौली से जनपक्ष एक्सप्रेस संवाददाता की रिपोर्ट।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments