देहरादून। 12मार्च रविवार को सांयकाल 4:00 बजे भारत विकास परिषद रानी लक्ष्मीबाई शाखा की महिला संयोजिका शोभा सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह व महिला दिवस पर समारोह आयोजित गया। शाखा संरक्षक ठाकुर धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात सभी आमंत्रित सदस्यों को अबीर गुलाल का टीका लगाया गया, संरक्षक शाखा के निर्देश पर आमंत्रित नये सदस्यों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को पुष्प हार पहना कर सम्मानित किया गया। आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण शाखा सदस्य विष्णु राणा का विदाई-समारोह था, जिसमें विष्णु राणा को रानी लक्ष्मीबाई शाखा की तरफ से उपहार तथा असंख्य फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। विष्णु राणा ने बड़े भावुक स्वर में अपने वक्तव्य में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई शाखा ने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद, ये मेरे जीवन का बहुत सुन्दर पल है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रत्येक सदस्य ने सन् 70 दशक के गानों से समा बांध दिया, महिलाओं ने होली के सामाजिक गानों को नृत्य के साथ प्रस्तुत किया। इस आयोजन में ठाकुर धर्मपाल सिंह, सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शोभा सिंह, विष्णु राणा, विनीता कुलसारी, आशा गुरुंग, कृष्णा उपाध्याय, शोभना नेगी, सीता देवी, अनिता थापा, अनिता शाह, अनुपमा पाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जलपान के पश्चात आयोजन के समाप्ति की घोषणा की गई।

