Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिला की मौत के बाद परिजनों का महंत इंदिरेश अस्पताल में हंगामा

महिला की मौत के बाद परिजनों का महंत इंदिरेश अस्पताल में हंगामा

पैर की सर्जरी होनी थी, लेकिन ओटी से बाहर निकली तो पेट में लगा था चीरा, मरीज की किडनी निकालने का आरोप

देहरादून। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा। परिजन धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। परिजनों का आरोप है कि महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी होनी थी, लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। नैनबाग टिहरी निवासी 32 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब डेढ़ माह दुर्घटना में महिला घायल हुई थी। हंगामे की सूचना पर विधायक खजान दास और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। विधायक और परिजनों की डॉक्टरों से हुई वार्ता। अस्पताल डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के पेट पर कोई चीरा नहीं है। बल्कि स्किन ग्राफ्टिंग के लिए कमर में कट लगाया गया। स्टेपल इसलिए किया जाता है, ताकि ब्लीडिंग रोकी जा सके। महिला की सर्जरी हुई तो वह सामान्य थीं। बाद में उसकी स्थिति बिगड़ गई। हृदय गति रुक जाने के कारण महिला की मौत हो गई। तय हुआ कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया जाए। इससे स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पोस्टमार्टम कोरोनेशन अस्पताल में होगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments