Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशनि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

ऋषिकेश। निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन का ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा (ज्ञानी जी)दीर्घायु भवः ट्रस्ट के संस्थापक एवम  चेयरमैन स्वामी विकास, फ्रेम्स क्राफ्ट के फाउंडर श्री अमित नेगी एवम को- फाउंडर अमित गोंसाईं अमन आनंद व क्षेत्र पंचायत सदस्य गडूल श्री  नरदेव सिंह पुंडीर जी ने दीप जला कर किया श्री गणेश ।

दीर्घायु भवः आश्रम में फ्रेमसक्राफ्ट कॉम के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र  चिकित्सा शिविर में डोइवाला गांव इठारना में 150 से अधिक रोगियों को जांच के पश्चात चश्मे और दवाईयाँ वितरित की गयी तथा जिन्हें नेत्र विशेषज्ञों द्वारा दवाईयाँ और नम्बर वाले चश्मे दिये गए।

दीर्घायु भवः ट्रस्ट के संस्थापक एवम  चेयरमैन स्वामी विकास ने कहा कि कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घरों के पास ही मेडिकल सुविधाएं देना है ताकि महंगे-महंगे टेस्ट वह निशुल्क करवा सकें।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा (ज्ञानी जी) ने कहा कि अमित नेगी जैसे युवाओं के प्रयत्न से ही ऐसे दुर्लभ पहाड़ी क्षेत्र में इतना बड़ा आई टैस्ट कैंप संभव हो पाया है, अमित जी जो शहर में रहकर भी अपने पहाड़ को नहीं भूले और पूरे भारत के साथ साथ ही उत्तराखंड देहरादून, हरिद्वार, गोचर, हल्द्वानी, चमोली गढ़वाल में अपने फ्रेमस क्राफ्ट के शोरूम खोलकर जहाँ एक तरफ उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार दे रहें  है और साथ ही इस प्रकार के कैंप का आयोजन भी कर रहे हैं,. यदि उत्तराखंड का हर युवा ऐसे ही अपने पहाड़ के लिये कार्य करे तो वो दिन दूर नहीं जब ये उत्तराखंड पलायन मुक्त होगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments