Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपछुवादून सैनी समाज ने किया राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सम्मानित

पछुवादून सैनी समाज ने किया राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सम्मानित

देहरादून । पछुवादून सैनी समाज की ओर से हरबर्टपुर स्थित सनातन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने अपने समाज के व्यक्ति को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर उनका आभार प्रकट किया। बुधवार को सैनी महासभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे विश्व में भारत को महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। वैश्विक राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वमान्य नेता के तौर पर उभरे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री का सर्वमान्य नेता होने का मतलब है भारतवर्ष अब वैश्विक नेतृत्व कर रहा है। विश्व के सर्व शक्तिमान देश भारत को वैश्विक राजनीति का नेतृत्व करने वाला मान रहे हैं। कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व से ही संभव हुआ है। आज वैश्विक मंच पर भारत की पहचान शांतिप्रिय राष्ट्र के साथ ही विश्व को नई दिशा देने वाले राष्ट्र के तौर पर स्थापित हुई है। हमारे देश ने कई अवसरों पर इस बात को सिद्ध भी किया है। जिन वैश्विक समस्याओं को सुलझाने में तथाकथित विकसित राष्ट्र नाकाम हुए, उन्हें भारत के राजनैतिक नेतृत्व में सुलझाया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब देश में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। अब नई पीढ़ी को देश के इतिहास की सही जानकारी मिलने के साथ ही उनके शैक्षणिक अनुभव का भी योग्यता के अनुसार लाभ मिलेगा। बताया कि पछुवादून के श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद सैनी को प्रदेश में सांसद शैक्षणिक प्रतिनिधि बनाया गया है। शिक्षा जगत की सभी समस्याओं को सांसद प्रतिनिधि सैनी रखेंगे, जिनका उचित निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सैनी समाज ने अपने बीच के व्यक्ति को सांसद प्रतनिधि चुने जाने पर राज्य सभा सांसद का आभार प्रकट किया। इस दौरान अनमोल सैनी, जितेंद्र सैनी, जगवीर सैनी, रघुनाथ सैनी, चंद्र मोहन सैनी, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments