देहरादून। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आज शंकरपुर हकुमतपुर के अंतर्गत सिंचाई नलकूप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उक्त नलकूप निर्माण कार्य विधायक द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से स्वीकृत कराया गया जिसका निर्माण लगभग 1 करोड़ 9 लाख की लागत से पूर्ण किया जायेगा। नलकूप निर्माण के पूर्ण होने के बाद शंकरपुर हकुमतपुर में हजारों की तादाद में बसी हुई आबादी का इसका लाभ मिलेगा और उन्हें अपने खेतो में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता जवर सिंह नेगी, एसडीओ अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह चौहान समेत ग्राम प्रधान बेबी रानी मौर्य, यशपाल नेगी, पूर्व प्रधान इरशाद, रमेश, राजकमल रावत, संजय आदि एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

