देहरादून। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत नया गांव के खेड़ा कॉलोनी रतनपुर में सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
ग्राम रतनपुर खेड़ा कॉलोनी के निवासियों के द्वारा बिजली, सिंचाई, रोड आदि से संबंधित शिकायतें विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को मिली थी, जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने विभागीय अधिकारियों की क्षेत्र में खुली बैठक बुलाई।
इस दौरान जनता ने रतनपुर नयागांव में लॉ वोल्टेज, बिजली की तारे झूलने जैसी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिसके बाद विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्मृति कॉलोनी भूडपुर में आवश्यक स्थानों पर विद्युत एंगिल लगाने के लिए विधायक ने अधिकारियों को कहां।
सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर गौर करने के बाद विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की क्षेत्र में जहां भी विगत बरसात के दौरान पुस्ते ढह गए है उनका पुनर्निर्माण किया जाए। विधायक ने लांडी राव खाले पर पुस्ता निर्माण की कार्यवाही जल्द शुरू करने के आदेश भी सिंचाई खंड के अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा खेड़ा कॉलोनी के निवासियों ने रतनपुर व कॉलोनी को जोड़ने हेतु एक पुल निर्माण, मार्ग व नाली निर्माण की मांग की। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उक्त विषय का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से कहा की क्षेत्र के निवासियों को आवागमन संबंधित पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए तत्काल मार्ग निर्माण किया जाना दुरस्त करें ।
इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में हैंडपंप स्थापना को भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सिंचाई खंड विकासनगर से अधिशासी अभियंता रघुवीर गुसाईं, एसडीओ नेगी, कनिष्ठ अभियंता,लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड से भारत सिंह कपरूवान,विद्युत वितरण खण्ड गणेशपुर से एसडीओ अग्रवाल, जेई, एई तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह आदि समेत जनप्रतिनिधि के रूप में सुरेश उनियाल, दयानंद जोशी, कुलदीप कथैठ, गुलशन रावत, राजेंद्र नेगी, आदि एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें ।

