देहरादून( बड़ोंवाला संवाददाता)। प्रेमनगर रोड बड़ोंवाला गांव में स्थित तानिया फॉर्म में सुभागादेवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट ने वरिष्ठ नागरिकों, विशिष्ट नागरिकों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व महिलाओं का भी सम्मान किया। जिसमें मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर थे तथा विशिष्ट मसूरी से महिला मोर्चा मंडल के अध्यक्ष पुष्पा परिहार निमेष डंगवाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मातृ शक्ति के अध्यक्ष स्मृति सरीन वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी अतिथि विशिष्ट अतिथि नरेंद्र परिहार कविता भंडारी जिला महामंत्री देहरादून अमित अनीता सक्सेना गैलेक्सी स्कूल एमडी मयंक गॉड पूर्व भाजपा पौड़ी के जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी थे ट्रस्ट की संस्थापिका विजयलक्ष्मी नैथानी काला, अध्यक्ष चंद्रमोहन नैथानी ने वहां आए सभी लोगों का स्वागत किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया तथा उसके पश्चात ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा वहां आए हुए मंचासीन गणमान्य लोगों का माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी मंचासीन गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा सुभागा देवी मेमोरियल ट्रस्ट की रूपरेखा सुभागा देवी ट्रस्ट के संस्थापिका विजयलक्ष्मी नैथानी काला ने रखी तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रमोहन नैथानी ने शुरू से किस तरह इस ट्रस्ट की शुरुआत हुई थी और अपनी माता के खट्टे मीठे अनुभव का विवरण सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्रीधर प्रसाद नैथानी, सलाहकार नागेंद्र कावटियाल, संयोजिका सुमन कवाटियाल, विमल नैथानी, कन्हैया प्रसाद नैथानी, रुचि डोभाल, सुबोधिनी नैथानी, मंजू नैथानी, कल्पना नैथानी, चंद्रप्रभा नैथानी, सुमन नैथानी ने वहां आए सभी प्रतिभावान बच्चों का सम्मानित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा विशिष्ट व वरिष्ठ नागरिकों खेल में प्रतिभावान बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभावान बच्चों सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया। माध्यमिक विद्यालय झींवरहेड़ी, जनता इंटर कॉलेज नयागांव मल्हान, इंटर कॉलेज मेहुवाला, इंटर कॉलेज झींवरहेड़ी, माध्यमिक विद्यालय भनियावाला, शिशु मंदिर क्लेमन टाउन, शिशु मंदिर धर्मपुर, शिशु मंदिर नयागांव अन्य कई विद्यालयों के बच्चों जिन्होंने हाईस्कूल व इंटर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया तथा अन्य किसी भी रूप में अच्छा कार्य विद्यालय के लिए किया उन सभी बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में करीब 101 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। सुधा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के इस कार्य की सभी क्षेत्रवासियों वह आए हुए गणमान्य व्यक्तियों तथा विशिष्ट नागरिकों ने बहुत सराहना की। अंत में विधायक सहदेव पुंडीर सहित सभी मंचासीन गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार सबके सामने व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेकानंद स्कूल के एमडी हेमंत उपाध्याय ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह नैथानी व संस्थापिका विजयलक्ष्मी काला ने अपनी माता के नाम पर चल रहे ट्रस्ट के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम राजेश नौटियाल, रजनीश ध्यानी, हेमंत उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, चंद्रशेखर जोशी, वीणा रतूड़ी, शोभा सिंह, सुरेंद्र सिंह, निर्मल नैथानी, पूरिया नैथानी, सुनील नैथानी आदि क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में सभी को ट्रस्ट द्वारा भोजन करवाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेकानंद स्कूल केएमडी हेमंत उपाध्याय ने किया।