देहरादून। जनपद देहरादून के विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत गोरखपुर चौक ग्रास फार्म कॉलोनी में श्रीमती एवं श्री विनोद रतूड़ी के पुत्र की शादी में वर-वधू शैलेंद्र एवं चेतना ने घर के आंगन में लीची का समळौंण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दूल्हे की मां श्रीमती सुधा देवी रतूड़ी ने ली, कार्यक्रम का संचालन समळौंण आन्दोलन के समन्यवक श्री सुबोध रतूड़ी जी ने किया, उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्कारों की याद में समळौण पौधारोपण एक अनोखी पहल है, जिसमें पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी परिवार के सभी सदस्य भावनात्मक रूप से करते हैं, यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है, जो कि आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है, आज यह पहल संपूर्ण राज्य ही नहीं अपितु देश के अन्य राज्यों में भी अपना जाल फैला चुका है, उन्होंने मौहल्लावासियों से अपने घर के आगे हर संस्कारों के अवसर पर समळौ॑ण पौधारोपण करने की अपील की, ताकि जिससे ऑक्सीजन की मात्रा वातावरण में सही अनुपात में बनी रहे और हम अपने भविष्य को बचा सके। उक्त अवसर पर परिवार के श्रीमती पूर्णा देवी रतूड़ी, रामकिशोर रतूड़ी,मन्जू रतूड़ी श्री प्रमोद रतूड़ी, किरण रतूड़ी, सुबोध रतूड़ी रुचि रतूड़ी शिखर रतूड़ी, नेहा रतूड़ी परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार आदि उपस्थित थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

