Monday, November 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं  को दिसंबर से मानदेय, प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं  को दिसंबर से मानदेय, प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के मानदेय में दिसंबर 2026 से होने वाली बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के फैसले का स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में मानदेय बढ़ाने का निर्णय उनके लिए आर्थिक संबल साबित होगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं।विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृंदा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट, उपाध्यक्ष राजमती नेगी आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments