Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनकैंट बोर्ड कर्मचारी को रिश्वत लेते सीबीआई ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

कैंट बोर्ड कर्मचारी को रिश्वत लेते सीबीआई ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून।  सीबीआई ने गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारी और कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों ने नक्शे के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के द्वारा सीबीआई से शिकायत की गई थी कैंट बोर्ड के दफ्तर में तैनात रमन कुमार अग्रवाल के द्वारा उनसे 25000 की रिश्वत मांगी जा रही है। जिसके आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है। कैंट बोर्ड में तैनात एलडीसी रमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने रिश्वत की रकम कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के कहने पर शिकायतकर्ता से मांगी थी। फिलहाल, सीबीआई दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि छावनी परिषद से नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत लेने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी है। जिसमें सीबीआई कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, सीबीआई आरोपित लोगों से दस्तावेज कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments