Sunday, November 8, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारमदरसे में बंधक बनाकर युवक से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा

मदरसे में बंधक बनाकर युवक से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा

हरिद्वार। पथरी के गांव बोडाहेड़ी में युवक को मदरसे के अंदर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे पकड़कर मदरसे में खींच लिया और गेट बंद कर सरिये, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी निवासी साहिल ने तहरीर में बताया कि चार नवंबर की शाम वह गांव में पानी की टंकी के पास खड़ा था। इसी दौरान अमजद और सुलेमान सफेद कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कुछ देर बाद उसे सबक सिखाने की बात भी कही।
मदरसे में बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
साहिल के मुताबिक, थोड़ी देर बाद जब्बार उर्फ माणू स्कूटी से पहुंचा, जबकि अमजद, उस्मान, गुफरान और सुफियान सफेद कार से वहां आए। आरोप है कि सभी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए गांव के मदरसे में ले गए। वहां गेट बंद कर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गुफरान ने सरिये, अमजद ने ईंट और उस्मान व सुफियान ने थप्पड़-मुक्कों से हमला किया।
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। साहिल ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड होने का दावा करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुलेमान, अमजद, गुफरान, उस्मान, सुफियान और जब्बार उर्फ माणू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments