Tuesday, November 3, 2026
Homeराजनीतिऔली में स्नो मेकिंग मशीन को फिर शुरू करने के प्रयास

औली में स्नो मेकिंग मशीन को फिर शुरू करने के प्रयास

चमोली। औली में कई वर्षों से बंद पड़ी स्नो मेकिंग मशीन को फिर से चालू करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से मशीनों का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। यदि मशीन में कोई समस्या आती है तो उसे दूर कर बर्फ बनाने का प्रयास किया जाएगा। औली में विंटर गेम्स के दौरान बर्फ बनाने की दो मशीनें लगाई गई थीं लेकिन इन मशीनों से कभी भी बर्फ नहीं बनाई गई। शुरुआत में सही तापमान मिलने पर कुछ जगह पर हल्की बर्फ बनी थी लेकिन पिछले कई वर्षों से यह मशीनें बंद पड़ी हैं। अब इस सर्दी में इन मशीनों को चलाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के तकनीशियन दीपक डिमरी ने बताया कि यह मशीनें वर्षों से बंद पड़ी हैं। इन दोनों मशीनों का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि मशीन में कोई खामी मिलती है तो उसे दूर किया जाएगा। यदि मशीनें ठीक हैं तो उनसे बर्फ बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments