Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026, ‘दशावतार’...

ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026, ‘दशावतार’ की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

देहरादून। ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को वार्षिकोत्सव 2026 बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘द इटरनल जर्नी (The Eternal Journey)’ रही, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों अर्थात् ‘दशावतार’ पर आधारित थी। इस अवसर पर कार्यक्रम की झलकियाँ विद्यालय की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा की गईं, जिससे अभिभावक और समाज के अन्य सदस्य भी इस उत्सव का आनंद ले सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि श्री जगत राम जोशी ( रिटायर्ड डी. आई. जी. देहरादून) एवं विशिष्ट अतिथि श्री अजय राणा जी ( अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब ) एवं (सी. सी. आर. ओ.) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप डोबरियाल जी उपस्थित रहे
विद्यालय के चेयरपर्सन श्री ज्ञानानंद सेमवाल, डायरेक्टर श्री आर. एन. सेमवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुमन सेमवाल, एसोसिएट डायरेक्टर श्री कार्तिक सेमवाल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी ममगाईं ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके साथ शिक्षा जगत (सहोदया समूह) कर्नल कादिर ,श्री सोम दत्त त्यागी, श्री बी.एस. राणा, श्री पवन डोगरा की गरिमामयी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के दस अवतारों—मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध एवं कल्कि—को नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। इसके अलावा विष्णु स्तुति, गणेश वंदना, गढ़वाली लोकनृत्य, पंचतत्व, राधा-कृष्ण नृत्य तथा रामायण एवं महाभारत के प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी ममगाईं ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट डायरेक्टर श्री कार्तिक सेमवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। अंत में विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया तथा सभी के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments