रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सिरोहबगड़ क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी यहां एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे हाईवे पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं रुद्रप्रयाग बाजार में भी जाम की समस्या बनी है। त्योहारी सीजन होने के कारण नगर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे नगर में बार-बार जाम लग रहा है। सिरोहबगड़ में निर्माण कार्य के कारण यहां बार-बार जाम लग रहा है। दूसरी ओर नगर के बाजार में यातायात का दबाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं रुद्रप्रयाग बाईपास मार्ग की खराब स्थिति के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस लगातार यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

