Friday, October 2, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारपुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आयुर्वेद विवि कर्मियों का प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आयुर्वेद विवि कर्मियों का प्रदर्शन

हरिद्वार। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर के कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लैक डे मनाया। कर्मचारियों ने यूपीएस और एनपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और मांग पूरी करने की आवाज उठाई कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी हुई है। एनएमओपीएस गढ़वाल मंडल के संयुक्त सचिव मोहित मनोचा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्थाओं से कर्मचारियों में भविष्य की सुरक्षा को लेकर असमंजस है। सरकार को कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए। जनपद उपाध्यक्ष खीमानंद भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूपीएस और एनपीएस के विरोध में ब्लैक डे मनाकर सरकार तक कर्मचारियों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में छत्रपाल सिंह, अनिल सिंह नेगी, शमीम पाण्डेय, मीनाक्षी गौड़, संध्या रतूड़ी, प्रबल सिंह, अमित ठाकुर, अजय कुमार, कुसुम, ज्योति सिंह नेगी, विनोद, सुमंत पाल, सतीश कुमार, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments