Thursday, October 1, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है।  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। रक्तदान को महादान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता तथा शरीर में दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से हो जाती है।
Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments