हरिद्वार। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर के बीएएमएस प्रशिक्षु चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रही। छात्रों ने गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी आंदोलन में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्य गेट पर विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र वर्तमान में मिल रहे 15 हजार रुपये मासिक मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एमबीबीएस छात्रों की तर्ज पर उन्हें भी स्टाइपेंड दिया जाए। ऋषिकुल के छात्र निखिल पंवार ने कहा कि मानदेय का भुगतान हर महीने के बजाय छह महीने में किया जा रहा है। उन्होंने भुगतान नियमित रूप से हर महीने करने की मांग की। गुरुकुल की छात्रा हिमा रावत ने कहा कि प्रशिक्षु चिकित्सकों से नियमित चिकित्सकों की तरह काम लिया जाता है, लेकिन सुविधाओं और मानदेय में भेदभाव किया जा रहा है। छात्रा श्वेता सिंह ने कहा कि कोरोना काल और कांवड़ मेले के दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात सेवाएं दीं। इसके बावजूद उन्हें अन्य डॉक्टरों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। छात्रों ने कहा कि मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान निखिल पंवार, श्वेता सिंह, तुषार चौधरी, संत, प्रीति, दीपांशा, पूर्णशा, निशांत, नीलांजना, अदिति सिंह, पीयूष, प्रशांत, आरजू, अदिति त्यागी, दीपशिखा, श्वेता, निराशा, जयंत, अंबिका, अभिषेक गुप्ता, तनु, अनिरुद्ध, मयंक, अवंतिका, ज्योति, महिमा, प्रतीक्षा, तनुज, तरुण, शायना, तनिष्का, अनुभूति, इंदु, गरिमा, मनोज, शशांक आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

