Wednesday, September 2, 2026
Homeउत्तराखंडरुड़कीकिशोर की हड्डी गलत जोड़ने का आरोप, अस्पताल में किसानों का धरना

किशोर की हड्डी गलत जोड़ने का आरोप, अस्पताल में किसानों का धरना

रुड़की। भाकियू भूमिपुत्र गुट के साथ किसानों ने किशोर के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर निजी अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। आसफनगर निवासी किशोर अर्णव करीब एक माह पहले गिरकर घायल हो गया था। हादसे में उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने दिल्ली रोड पर बिझौली के पास एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान हड्डी गलत तरीके से जोड़ दी गई।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments