रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भोजपत्र से निर्मित विशेष राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी है। ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसके बाद पारंपरिक कौशल और सृजनशीलता से भोजपत्र को एक रक्षासूत्र का स्वरूप प्रदान किया गया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इन अवसरों का लाभ उठाकर हमारी बहनें अपने हुनर को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनीता पंवार, मीना भट्ट, धूमा देवी, संगीता देवी, योगेश गौड़, मास्टर ट्रेनर प्रेमलाल भारती, रेखा देवी आदि मौजूद रहे।
भोजपत्र से निर्मित विशेष राखियां पीएम और सीएम को भेजीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

