Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरिवर वैली ग्लोबल स्कूल ने मनाया वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम

रिवर वैली ग्लोबल स्कूल ने मनाया वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम

देहरादून। झिवरेड़ी संवाददाता शिमला रोड स्थित झिवरेड्डी गांव में रिवर वैली ग्लोबल स्कूल ने  अपने विद्यालय का चौथा वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया यह खेल दिवस का कार्यक्रम स्कूल के विशाल खेल मैदान में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के प्रेसिडेंट नीलकंठ भट्ट जी थे कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक व छात्रों की बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी जिसके लिए विद्यालय प्रबंधक कमेटी ने एक अस्थाई क्षेत्र का निर्माण किया गया था अतिथियों के लिए खानपान की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी खेल दिवस में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और इनके बाद अभिभावकों ने भी खेलों में भाग लिया कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रेसिडेंट तैयब हसन एवं प्रधानाचार्य ने रिबन काट कर किया खेलों की शुरुआत विद्यालय के प्रेसिडेंट के द्वारा मशाल जलाकर की गई इसके बाद खेल दिवस में विद्यालय के चारों सदनों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया तथा मार्च पास्ट करने के बाद तरह-तरह के खेलों को खेला गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया विद्यालय के कराटे कोच सुरेंद्र कुमार ने बच्चों को अपनी आत्मरक्षा कैसे की जाती है इसके लिए उस तकनीक को भी बच्चों को कराटे के रूप में सिखाया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवं अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया मंच का संचालन विद्यालय की अंग्रेजी विषय की अध्यापिका शामली खँखरियाल  तथा सामाजिक विज्ञान के अध्यापक अंकित नेगी ने किया।   विद्यालय के प्रेसिडेंट तय्यब हुसैन ने बताया कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक वर्ष खेलों का आयोजन किया जाता है तथा बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाता है जिससे बच्चे पढ़ने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से पूछने पर उन्होंने कहा हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाता है जिसके द्वारा बच्चों को नशे से दूर होने की बातें बताई जाती हैं बच्चा अगर खेलों में व्यस्त रहेगा तो वह नशे के बारे में सोच नहीं पाएगा इसी सोच से हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा व खेलों पर भी ध्यान दिया जाता है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments