Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारइलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शोरूम में आग लगने से 14 वाहन जले

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन शोरूम में आग लगने से 14 वाहन जले

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार मुखिया गली श्रीराम मंदिर के सामने सोमवार देर रात इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के शोरूम में अचानक आग लग गई। भीषण अग्निकांड में दुकान में खड़े 11 इलेक्ट्रिक वाहन जल गए। इसके बाद आग पीछे प्लॉट की तरफ फैलने लगी। यहां खड़े तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को आग ने चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते फायर टीम ने आग को काबू कर लिया। प्लॉट में खड़े करीब 147 इलेक्ट्रिक वाहनों को जलने से बचा लिया गया। सोमवार देर रात एक बजे उत्तरी हरिद्वार में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुकान से आग की बड़ी लपटे और काला धुआं उठाने लगा। काला धुआं बड़ी दूर तक नजर आने लगा। कुछ देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग दुकान के बाहर तक फैल गई। आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खड़खड़ी चौकी पुलिस टीम और फायर टीम मौके पर पहुंची। तत्काल फायर टीम ने आग को काबू करना शुरू किया। आग काबू करने के लिए फायर की दो यूनिट को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान आग में पूरी तरह जल गई है। बताया कि प्लॉट में खड़े वाहनों को बचा लिया गया है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments