Thursday, June 11, 2026
Homeराजनीतिभूपेंद्र कंडारी को राज्यमंत्री दर्जा मिलने पर किया सम्मानित

भूपेंद्र कंडारी को राज्यमंत्री दर्जा मिलने पर किया सम्मानित

देहरादून। छावनी परिषद क्लेमेनटाउन के उपाध्यक्ष व गौरक्षा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त करने पर भूपेंद्र सिंह कंडारी का पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन ने सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भंडारी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने छावनी क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों, बदहाल सड़कों और वर्षों से छावनी परिषद चुनाव नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कंडारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत बादर सिंह रावत, डीपी बलोनी, उमराव सिंह गुसाईं, एमसी जोशी, पुष्कर सिंह सामंत, लक्ष्मण सिंह रावत, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, एसएस राठौर, विजय सिंह रावत, खुशहाल सिंह रावत, उम्मेद सिंह रौथाण आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments