Wednesday, June 3, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशीबीएलओ को दिया विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण

बीएलओ को दिया विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों व बूथ लेवल अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम शालिनी नेगी व एसडीएम बृजेश तिवारी की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर्स ने बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और तकनीकी बारीकियां बताईं। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित बनाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और युवाओं व दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ की शंकाओं का समाधान कर उन्हें जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments