Saturday, May 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबिन्दाल नदी किनारे सुरक्षा कार्य करवाए नगर निगम

बिन्दाल नदी किनारे सुरक्षा कार्य करवाए नगर निगम

देहरादून। बस्ती बचाओ आन्दोलन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर बिन्दाल नदी के आसपास बसी बस्तियों की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से मेयर को अवगत करवाया कि बीते साल अगस्त और सितम्बर माह में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से नदी किनारे बसे कई मोहल्लों में लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन टूटे पुश्तों का अब तक पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। पदाधिकारियों ने नदी किनारे टूटे पुश्तों के निर्माण, नदी की सफाई, मलिन बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित सफाई व दवा छिड़काव करवाने, बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। मेयर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विप्लव अनंत, नितेश रंजन और शहनाज शामिल रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments