Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक विवाद पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक विवाद पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

विकासनगर। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में श्रमिकों के कथित शोषण और औद्योगिक विवाद को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की प्रवक्ता एवं उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। गीता बिष्ट ने कहा कि श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments