Friday, May 8, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशतीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश

ऋषिकेश। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। चेताया है कि सोमवार तक वेतन जारी नहीं किया गया तो शिक्षक एवं कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को डोईवाला में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता अश्विनी गुप्ता ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों के प्रति सरकार का रवैया लगातार उपेक्षापूर्ण बना हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने के बावजूद इन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मंत्री अवधेश सेमवाल ने कहा कि शिक्षक एक ओर बीएलओ और जनगणना जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में शिक्षण कार्य भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ के पदाधिकारियों आलोक जोशी, रत्नेश द्विवेदी और ओमप्रकाश काला ने कहा कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो शिक्षक एवं कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। मौके पर भुवनेश वर्मा, विवेक बधानी, पूजा जोशी, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments