हरिद्वार। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हरिद्वार में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर भगत सिंह चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। रैली में शामिल गो सेवकों ने गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कड़ा कानून बनाने और गो संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। एडवोकेट मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया गया, जिसके तहत 5400 तहसीलों में ज्ञापन दिए गए। हरिद्वार तहसील क्षेत्र में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें 15,963 लोगों ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए देश में अलग से गो मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि सनातन धर्म में गो माता का विशेष महत्व है और उनके संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून होने के बावजूद गोवंश की तस्करी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकना आवश्यक है। कार्यक्रम में करण पंडित, मनोज कुमार कश्यप, राजकुमार कश्यप, संदीप शर्मा, पवन भगवा, अनिकेत गिरी, सत्यनारायण, अरुण कश्यप समेत कई गौ भक्त मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

