Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारजनगणना के प्रश्नों पर युवा कांग्रेस का विरोध, अनावश्यक सवाल हटाने की...

जनगणना के प्रश्नों पर युवा कांग्रेस का विरोध, अनावश्यक सवाल हटाने की मांग

हरिद्वार। युवा कांग्रेस ने मकानों की गणना और प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पूछे जा रहे 33 सवालों में कई आपत्तिजनक और अनावश्यक हैं, जो लोगों की निजता का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि नाम, पता, आय का स्रोत और मकान का क्षेत्रफल तक की जानकारी उचित है, लेकिन बाथरूम, शौचालय, टीवी, लैपटॉप, छत और फर्श की सामग्री व बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े सवाल अनावश्यक हैं। इससे आमजन असहज महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनगणना कार्य में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को लगाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने भी विवादित सवाल हटाने की मांग की।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments