Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड बनेगा देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब

उत्तराखंड बनेगा देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों और सांस्कृतिक विरासत के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाया जाए। इसके लिए आधुनिक फिल्म नीति लागू की गई है, जिसमें आकर्षक सब्सिडी, टैक्स छूट और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अनेक हिंदी फिल्मों, क्षेत्रीय फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी है, जिससे उत्तराखंड तेजी से फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बन रहा है। यहां की वादियां, झीलें, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक लोकेशन विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड को “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म उद्योग से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। सरकार कलाकारों और तकनीशियनों को फिल्म निर्माण से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। साथ ही फिल्म सिटी के विकास और फिल्म महोत्सवों के आयोजन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

मधुर भंडारकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने से राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments